{"_id":"62795ff939902417cd07f27f","slug":"gram-panchayat-does-not-have-money-to-provide-water-to-the-public-etawah-news-knp695860330","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को पानी पिलाने के लिए ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को पानी पिलाने के लिए ग्राम पंचायत के पास पैसा नहीं
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगर के मोहल्ला सती में नाला न होने से 30 घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। कुछ वर्ष पहले कच्चा नाला खुदवाया गया था लेकिन कुड़ा डालने से अब वह पट गया है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
इटावा-कन्नौज हाईवे किनारे मोहल्ला सती मंदिर के पास बने 30 मकानों का गंदा पानी निकलने के लिए नाली नहीं बनी है। मोहल्ले के नीरज यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पहले कच्चा नाला खोदा गया था। कुड़ा डालने से वह भी बंद हो गया है। मनोज कुमार ने बताया कि गंदा पानी घरों के बाहर भरा रहता है। इससे आने जाने में दिक्कत होती है। बच्चे और बुजुर्ग गिर जाते हैं। दीपक यादव ने कहा कि कच्चे नाले की ही सफाई करा दी जाए तो कुछ राहत मिल जाए। अगर प्रत्येक तीन महीने में नगर पालिका कच्चे नाले की सफाई करा दे तो घरों के सामने जलभराव नहीं होगा।
संजीव यादव ने बताया कि समस्या की शिकायत स्थानीय अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ईओ नगर पालिका राम आसरे कमल ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी पक्के नाले का निर्माण कराएगा। दावा किया कि कच्चे नाले की समय-समय पर साफ सफाई कराई जाती है।