फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government should give free electricity to farmers for tube wells

किसानों को नलकूप के लिए निशुल्क बिजली दे सरकार

Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government should give free electricity to farmers for tube wells
पत्रकारों से वार्ता करते भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। भारतीय किसान संघ ने योगी आदित्यनाथ सरकार से किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा करने की मांग की है। सोमवार को संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमन नारायण तिवारी नेे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने चुनाव संकल्प पत्र में सरकार बनने पर नलकूप के लिए बिजली निशुल्क देने का वादर किया था। संघ सरकार को उस वादे की याद दिला रहा है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों ने वर्तमान सरकार के संकल्पपत्र पर विश्वास करते हुए सरकार गठन में महत्वपूूर्ण भूमिका निभायी। किसानों के कारण ही उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्ष बाद पुन: किसी राजनीतिक दल को पुन: सरकार बनाने का अवसर मिला। सरकार ने अभी तक किसानों को दिए वचन का पालन नहीं किया है। सरकार गठन के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनियंत्रित होने से बिजली की अघोषित कटौती बढ़ रही है। मुफ्त बिजली की मांग के संबंध में सभी जिला मुख्यालयों पर 11 मई को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार देने की मांग भी की जाएगी। वार्ता में प्रांत महिला प्रमुख सुशीला राजावत, कोषाध्यक्ष अतुल भार्गव और जिला मंत्री राहुल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed