फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government administration waiting for big accident: Shivpal

बड़े हादसे का इंतजार कर रहा शासन प्रशासन : शिवपाल

Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 24 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Government administration waiting for big accident: Shivpal
फोटो 25:::::जेल का निरीक्षण करने जाते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन




- सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जेल की बाहरी दीवार गिरने के बाद किया निरीक्षण
- कहा कि सपा शासन काल में केंद्रीय कारागार बनने के बाद भी सभी बंदी नहीं किए गए शिफ्ट


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जेल की जर्जर दीवार गिरने की सूचना पर रविवार सुबह सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बंदियों से बात करके उनकी परेशानियों को पूछा। इसके साथ ही उन्होंने शासन, प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।
कहा कि सपा शासन काल में सात साल पहले केंद्रीय कारागार बनने के बाद भी शासन और प्रशासन बंदियों को नई जेल में शिफ्ट नहीं कर सके। लगता है जैसे कोई बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। आगे शिवपाल ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए बोला कि सात साल में इटावा में कोई विकास का काम नहीं हुआ है। जो भी विकास है उसको भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि पुरानी जेल जर्जर होने के साथ ही वहां बंदियों की संख्या अधिक है। ऐसे में बंदियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजादी से पहले इस जेल की दीवार का निर्माण करवाया गया था। सब लोगों को पता है 2017 महोला में सपा ने केंद्रीय जेल बनवा दिया था। जेल पूरी तरह से तैयार हो गई थी, लेकिन जिला प्रशासन और शासन के लोग इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन भी चाटुकारिता में लगा हुआ है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य मे मजदूर लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस पीएसी और गार्ड के जवान लगाए गए हैं। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा जेल में बंदियों की शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। 270 कैदी ट्रांसफर किए गए हैं। जल्द ही अन्य बंदियों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed