फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gomti and Farakka Express will stop at Bharthana from today

Etawah News: भरथना में आज से रुकेगी गोमती व फरक्का एक्सप्रेस

Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gomti and Farakka Express will stop at Bharthana from today
इटावा। जंक्शन स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन पर चार अगस्त से गोमती व फरक्का एक्सप्रेस रुकेंगी। पहले इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सात अगस्त से होना था। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के अप और डाउन साइड की समय सारणी भी घोषित कर दी है।
विज्ञापन

सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया चार अगस्त को शाम पांच बजे गोमती एक्सप्रेस से भरथना जाएंगे और वहां से गोमती एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना करेंगे। चार अगस्त को अप साइड की गोमती एक्सप्रेस भरथना में रुककर आएगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की सूचनानुसार लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 9:14 बजे भरथना पहुंचेगी।
विज्ञापन

एक मिनट रुकने के बाद 9:15 बजे ट्रेन इटावा रवाना हो जाएगी। जबकि 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस शाम 5:30 बजे भरथना पहुंचेगी और एक मिनट रुकने के बाद 5:31 बजे फफूंद की ओर रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 13413 अप माल्दा टाउन - दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार अगस्त को रात 10:47 बजे आएगी और एक मिनट रुकने के बाद 10:48 बजे इटावा रवाना होगी। जबकि 13414 डाउन दिल्ली -माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 3:24 बजे आएगी और 3:25 बजे जाएगी। इसी प्रकार 13483 अप माल्दा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 10:47 बजे पर आएगी और 10:48 बजे जाएगी। जबकि 13484 डाउन दिल्ली- माल्दा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 3:24 बजे आएगी और 3:25 बजे जाएगी।

इन दोनों ट्रेनों का स्टापेज होने से भरथना के व्यापारियों के अलावा भरथना, ताखा, बकेवर, लखना, चकरनगर आदि क्षेत्र की लगभग साढ़े तीन लाख लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। व्यापारी और समाजसेवी कोरोना काल से बंद चल रहे संगम, मुरी और महानंदा ट्रेनों के ठहराव को बहाल किए जाने की मांग को लेकर सांसद के अलावा, रेलवे जीएम व डीआरएम के अलावा रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन कई बार सौप चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed