{"_id":"573f5d734f1c1bf857ac8031","slug":"girl-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Sat, 21 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना के अंतर्गत भरथना रोड पर गांव महनेपुर के पास ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौद दिया। इस हादसे में एक बालिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पिता व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुराना भरथना के मोहल्ला भुर्जियन टोला निवासी रज्जन लाल अपनी पुत्रियों किरन (12 वर्ष) व रेशमा (14 वर्ष) के साथ बाइक से अपने साढू़ के गांव चांदनपुरा में झंडा चढ़वाने के लिए जा रहे थे। दूसरी बाइक पर उसके परिवार के अन्य लोग थे। जैसे ही वह महनेपुर गांव के पास पहुंचे, तभी इटावा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किरन ट्रक के नीचे आ गई, जबकि रज्जन व रेशमा दूसरी ओर जा गिरे। ट्रक के नीचे आने किरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया।
विज्ञापन
पीछे बाइक से आ रहे परिजनों ने हादसे की सूचना भरथना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भरथना विकास राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने रास्ते में ट्रक को मय चालक पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इकदिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में रज्जन को मामूली व रेशमा को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन