फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ghumar , Gidda , and saline designed by the divine spirit world

घूमर, गिद्दा, व लावणी ने रचा दिव्य भाव संसार

Fri, 18 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ghumar , Gidda , and saline designed by the divine spirit world
इटावा महोत्सव के तत्वावधान में प्रदर्शनी पंडाल में गुरुवार रात घूमर, गिद्दा, और लावणी लोक नृत्यों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दिव्य भाव संसार रचा। राजस्थान, पंजाब व महाराष्ट्र के लोक नर्तकों की भावपूर्ण प्रस्तुति पर दर्शक थिरकते दिखे। आधी रात तक चले कार्यक्रम का दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन



शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिन बंसल व एसडीएम सदर महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक एसडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत राजस्थान के सारंग ग्रुप ऑफ इवेंट उदयपुर के कलाकारों ने गणपति वंदना से की।
विज्ञापन



इसके बाद ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थान के घूमर, कालबेलिया व भवई लोक नृत्यों की  मनोहारी प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र से आए राजेंद्र सिंह  राठौर की टीम ने मशहूर मराठी लोक नृत्य लावणी की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया। महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामदेव आराधना के  13 ताल की प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब के ओमकार भांगड़ा ग्रुप ने प्रसिद्ध गिद्दा व भांगड़ा लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में संयोजक संजय शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी के अलावा प्रदर्शनी समिति के सदस्य राजकिशोर बाजपेई, रविंद्र दुबे, शांति स्वरूप पाठक व विजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed