फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Getting plenty of Etawah Shopping Festival

इटावा महोत्सव में खूब हो रही खरीदारी

Mon, 23 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 23 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Getting plenty of Etawah Shopping Festival
इटावा महोत्सव में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को इटावा महोत्सव की बढ़ाई गई अवधि पूरी हो गई और महोत्सव का पूरी तरह से समापन हो गया। समापन के दिन तो महोत्सव में सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ रही ही साथ ही अगले दिन सोमवार को भी महोत्सव में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। उधर महोत्सव समिति ने 25 जनवरी को आतिशबाजी कराने क ा फैसला किया है।
विज्ञापन


इटावा महोत्सव क ा शुभारंभ इस वर्ष 11 दिसंबर को हुआ था। विभिन रंगारंग कार्यक्रमों, सर्कस झूले, पुस्तक मेला आदि का लुत्फ इस बीच जनपदवासियों ने लिया लेकिन नोटबंदी आदि के चलते महोत्सव में खरीदारी कम हुई। ऐसे में महोत्सव के समापन के दिन 08 जनवरी क ो महोत्सव में जुटे व्यापारियों व खेल तमाशा, झूले वालों ने जिलाधिकारी से महोत्सव क ो कुछ दिन के लिए और बढ़ाने की मांग की थी। इस पर जिलाधिकारी शमीम अहमद ने महोत्सव को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया। 22 जनवरी तक महोत्सव लगे रहने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद से अब तक महोत्सव शहरवासियों का मनोरंजन कर रहा था। रविवार को इस बढ़ाई गई अवधि का अंतिम दिन था और कई दुकानदारों ने दुकानों का सामान भी समेटना शुरू कर दिया। महोत्सव के समापन के बाद दुकानदारों ने सामान के रेट भी गिरा दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही भीड़ बढ़ने से सॉफ्टी, काफी, चाट पकौड़ी की दुकानों पर भी भीड़ रही और लोग इनका खूब लुत्फ ले रहे हैं। घर जाते समय महोत्सव की मिठाई कहे जाने वाले खजले की भी खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि खजले के व्यापारी भी महोत्सव के समापन के बाद भी डटे हुए हैं। महोत्सव में सबसे ज्यादा भीड़ फड़ की दुकानों पर हो रही है। यहां पर लोगों ने सस्ते पुराने और नये गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर बच्चों के खिलौनाें की दुकानों पर भी खरीदारी का दौर चलता रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed