{"_id":"625716ca67b0a017d2363fcd","slug":"generator-fell-on-young-man-while-unloading-from-loader-death-etawah-news-knp6910619151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर से उतारते समय युवक पर गिरा जेनरेटर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर से उतारते समय युवक पर गिरा जेनरेटर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताखा (इटावा)। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के केशोंपुर में लोडर से उतारते समय जेनरेटर गिरने से दबकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने टेंट हाउस मालिक पर मारपीट व मार डालने का आरोप लगाते हुए ऊसराहार थाने में तहरीर दी है।
जनपद औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में बरौना कला निवासी 20 वर्षीय अंशुल जसवंत नगर में जयवीर सिंह के टेंट हाउस पर सोमवार को कार्य करने आया था। केशोंपुर निवासी मंशाराम ने बताया कि उनके नाती का तिलक कार्यक्रम था, जिसके लिए उन्होंने कृष्णा टेंट से सामान मंगाया था।
सामान उतारने के दौरान लोडर से जेनरेटर एक लड़के के ऊपर गिर गया जिसे टेंट मालिक लेकर अस्पताल चला गया। जयवीर ने बताया कि केशोंपुर गांव में एक पार्टी में लोडर से उतारते समय जेनरेटर अंशुल पर गिर गया था। वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
पिता प्रमोद कुमार का आरोप है कि टेंट मालिक जयवीर सिंह सोमवार शाम बेटे को घर से काम कराने ले गया था। वहां टेंट मालिक और उसके साथियों ने बेटे के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में मंगलवार शाम सात बजे घर छोड़ गए।
उन्होंने जब बेटे को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।