फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gaura finished off the red, fiercely blow Abir-Gulal

विदा हुए गौरा के लाल, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला इटावा
अमर उजाला इटावा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gaura finished off the red, fiercely blow Abir-Gulal
निकलती भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
श्री मां कालीबाड़ी मंदिर में चल रहे दस दिवसीय 80 वां वार्षिक गणपति महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकिया सभी का मन मोह रही थीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत कर अबीर-गुलाल के साथ गणपति की विदाई की गई। नगर की सड़कों पर गणेश विसर्जन शोभायात्रा का हुजूम जगह-जगह देखा गया। चारों तरफ गणपति के भजनों एवं जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते, थिरकते हुए युवा एवं महिलाएं चल रही थीं। कालीबाड़ी मंदिर के महंत स्वामी शिवानंद जी के सानिध्य मेें दोपहर बाद मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ने शहर भ्रमण के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


यात्रा में राम दरबार, राधा कृष्ण, काली मां की झांकिया भी शामिल रही। यात्रा छैराहा, पचराहा, मिश्री टोला, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, मुख्य बाजार, झम्मनलाल की कलारी मोड, तहसील चौराहा से होती हुई दतावली नहर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह आरती उतारी गई। दतावली नहर पर गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्राओं में शामिल बैंड बाजों की धार्मिक गीतों ‘गणपति बप्पा मोरिया’, ‘देवा ओ देवा गणपति देवा’, ‘जय गणेश-जय गणेश’ आदि भजनों पर युवा थिरकते रहे। वहीं नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजित गणपति महाराज की टोलियां भी निकाली गईं जो दतावली नहर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर के मुख्य महंत स्वामी शिवानंद जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा में सदर विधायक रघुराज शाक्य, समाजसेवी विवेक रंजन गुप्ता, ओम रतन कश्यप, सुघर सिंह सैफ ई, हरीनारायन वाजपेयी, अखिल सक्सेना, मनोज, मयंक दुबे, विनोद कुमार द्विवेदी, शिवनाथ पांडेय, ग्रीश बाबू, सुरेंद्र गोंड, देवेंद्र कुमार शर्मा, अमित कुमार मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, चन्द्र प्रकाश जेटली, मोनू, दिनेश कुमार बाथम, भुवनेश कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्दशी
 बकेवर। लखना बकेवर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्दशी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नौ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। बाद में उन्हें विसर्जित किया गया। वहीं बहादुरपुर घार में शांति धाम तपोवन आश्रम में महोत्सव के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के कार्यकर्ता उमादास महाराज, बलरामदास चौधरी, ग्राम प्रधान महेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आदर्श चौहान, शानू, अवधेश,  रिपुदमन सिंह, अजय आदि का सहयोग रहा। उधर, गणेश प्रतिमा को यमुना डिभौली घाट पर विसर्जित किया गया । इसी प्रकार परसौली, उझियानी, अहेरीपुर आदि में भी स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया ।

दानसहाय मंदिर से जयकारों के साथ विदा हुए गणपति
 भरथना। गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आ, के जयकारों के साथ गुरुवार को दानसहाय मंदिर से भगवान श्रीगणेश जी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा आजाद रोड, जवाहर रोड, तिलक रोड, स्टेशन रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी समिति रोड होती हुई बहारपुरा गंग नहर  पर जाकर संपन्न हुई। यहां भी पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा को जल में विसर्जित किया गया और अगले बरस आने की कामना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते रहे। शोभायात्रा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह व थाना प्रभारी दिनेश कुमार व्यवस्था संभाले रहे। इसी तरह घरों में विराजमान गणेश जी की प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया गया।

उधर, कस्बा महेवा में सब्जी मंडी के सामने स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित किया गया। आचार्य छुन्ना दुबे की देखरेख में पूजन किया गया। इस मौके पर गौरव राजपूत, मोनू चौधरी, जानू चौधरी, पटे पोरवाल, कमलेंद्र, पिंकू, डा. सोबरन सिंह, हेमराज सिंह, अनिल बाथम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed