{"_id":"63a49f0d57af88363835d1a5","slug":"gargi-first-and-shanvi-second-in-solo-dance-etawah-news-knp7349240141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावा महोत्सवः एकल नृत्य में गार्गी प्रथम व शानवी रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावा महोत्सवः एकल नृत्य में गार्गी प्रथम व शानवी रहीं द्वितीय
विज्ञापन
देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति देतीं नारायण कॉलेज की छात्राएं। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। महोत्सव पंडाल गुरुवार को आयोजित हुए वैरायटी शो मेें छोटी-छोटी बालिकाओं से लेकर इंटर कॉलेजों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल नृत्य में सेवन हिल्स की गार्गी ने प्रथम, सेंटमेरी इंटर कॉलेज की शानवी जैन ने द्वितीय व इसी कॉलेज की नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैरायटी शो के आकर्षण का केंद्र दो वर्षीय बालिका अनुष्का सिंह उर्फ नव्या रही। जिसने पापा मेरे पापा पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
वैरायटी शो का शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय की पत्नी श्वेतांबरी राय ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इसके बाद जूनियर वर्ग के समूह लोक नृत्य में सेवन हिल्स प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय व रेनेशा एकेडमी तृतीय रहा।
सीनियर वर्ग के समूह लोक नृत्य में शिव तांडव नृत्य में नारायण कॉलेज प्रथम, रुनझुन बाजे घुंघरू पर अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज द्वितीय व काल्यो कूद पड़यो मेला में शिवाजी शिक्षा निकेतन तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की समूह देशभक्ति नृत्य मेें अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज प्रथम, संत विवेकानंद ने द्वितीय व नारायण कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में समूह देशभक्ति नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, सेवन हिल्स द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज इटावा तृतीय स्थान पर रहा। दो वर्षीय बालिका अनुष्का सिंह उर्फ नव्या की प्रस्तुति पर कार्यक्रम संयोजक व जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अंजूश्री ने पांच सौ रुपये का इनाम देकर बालिका का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका शुुचि पांडेय, परोमिता विश्वास व ज्योति सविता ने निभाई। संचालन ऊषा यादव ने किया।

देश की एकता पर कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं संत विवेकानंद स्कूल की छात्राएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

महोत्सव पंडाल के मंच पर प्रस्तुति देतीं जिलाधिकारी की पत्नी श्वेतांबरी राय। संवाद- फोटो : ETAWAH

मंच पर प्रस्तुति देती नव्या। संवाद- फोटो : ETAWAH