फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ganga Dussehra immersed in seven rivers

गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी, सात की डूबने से मौत

Thu, 28 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
 Ganga Dussehra immersed in seven rivers

गंगा दशहरा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना-चंबल में आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके बाद पूजापाठ करते हुए दान आदि दिया। बीहड़ी क्षेत्र स्थित पचनद कुंड पर स्नान के लिए भक्तों की भीड़ रही। 

विज्ञापन


गंगा दशहरा के पर्व पर गुरुवार की सुबह ही स्नान के लिए पचनद कुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने स्नान के बाद सूर्य देव का जल अर्पण करने के बाद पचनद पर स्थित प्राचीन कालेश्वर मंदिर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान देकर पुण्य की कामना की।
विज्ञापन


दान में तरबूज, खरबूजा सहित फल, कपड़े व दक्षिणा आदि दी। गुरुवार की भोर से ही यहां स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पचनद कुंड पर इटावा सहित भिंड, जालौन, औरैया जनपदों के श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके साथ ही घरों में भी ब्राह्मणभोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा दशहरा पर शहर स्थित यमुना घाटों पर फैली गंदगी से श्रद्धालु परेशान हुए। श्रद्धालुओं ने घाटों से दूर साफ स्थान का चुनाव करके स्नान किया। भारी संख्या में श्रद्धालु यमुना पुल के नीचे एकत्रित हुए और फिर स्नान किया। इसके साथ ही चंबल नदी के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं ने चंबल में डुबकी लगाई।

यमुना-चंबल में नहाते समय सात डूबे
इटावा/चकरनगर/महेवा/लवेदी।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर गंगा दशहरा पर यमुना व चंबल नदी में स्नान करते समय एक युवक सहित सात बच्चे डूब गए। इसमें छह बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।

पहली घटना लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुचाई घाट पर हुई। गांव रामगढ़ खेड़ा निवासी जंगबहादुर का 14 वर्षीय पुत्र पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ दशहरा पर यमुना नहाने मुचाई घाट पर गया था। जब वह नहा रहा था तभी वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

लोगों ने पवन की खोजबीन शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ नासिर हुसैन भी मौके पर पहुंचे। खोजबीन के बाद उसका शव कंधेसी घाट के पास बरामद हुआ। 

दूसरी घटना बकेबर थाना क्षेत्र के अंदावा के पास हुई। जहां यमुना में नहाते समय प्रवेंद्र कुमार (14) पुत्र सदन सिंह भी नहाते समय अचानक यमुना में डूब गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद उसका शव बरामद कर लिया।

पछायगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला भाऊपुरा के पास यमुना नदी में नहाने गए अंकित (12) पुत्र महेश जोशी, रामकुमार (11) पुत्र विनोद कुमार, सागर सिंह (11) पुत्र विनोद उर्फ गुड्डा अचानक नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन की तो तीनों के शवों को बरामद हुए।
शहर के मोहल्ला पथवरिया निवासी रामू की दस वर्षीय पुत्री अनामिका अपने मौसा धनीराम निवासी उदी के यहां गई थी। गुरुवार को गंगा दशहरा के पर्व पर वह अन्य लोगों के साथ चंबल नदी में नहाने गई। तभी वह अचानक तेज बहाव में बह गई। बाद में ग्रामीणों ने उससे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रनियां घाट पर यमुना नदी में नहाते वक्त गजराज सिंह उर्फ छोटेलला (22) पुत्र शिवकुमार निवासी तेजपुरा नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व ग्रामीण युवक की खोजबीन में लगे हुए थे। ­

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed