फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ganga Dussehra: faith gathered on the ghats, donated by taking a dip

गंगा दशहरा: घाटों पर उमड़ी आस्था, डुबकी लगा किया दान

Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: faith gathered on the ghats, donated by taking a dip
इटावा। स्नान, ध्यान और दान का पर्व गंगा दशहरा जिले भर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने यमुना तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य देव को अर्घ्य देकर, यमुना मैया की आरती उतार कर पूजा की। कई स्थानों पर समाजसेवी संगठनों ने शरबत का वितरण किया। स्नान के बाद लोग तरबूज और आम लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर ग्रामीण क्षेत्रों में भोगनीपुर नहर, रजबहों, माइनरों व यमुना नदी में स्नान किया। मैनपुरी अंडरपास के नजदीक भारत विकास परिषद धर्मार्थ सेवा शाखा ने राहगीरों को शरबत का वितरण किया। शाखा अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, सचिव आचार्य महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश कुमार बाथम, जीकेएस तोमर, महेश चंद्र तिवारी, विनोद त्रिपाठी, सीबी मिश्रा, घनश्याम तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने रेलवे स्टेशन पर शरबत पिलाया। इस दौरान प्रांतीय संस्कृत प्रभारी इंदू कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे, सचिव अत्रि दीक्षित, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, पूनम पांडेय, रीना, प्रतिभा रंजन मिश्रा, राजीव अवस्थी, इंदू कुलश्रेष्ठ, ओम रतन कश्यप, विवेक रंजन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगासागर धाम के सरोवर पर किया स्नान
भरथना। क्षेत्र में बकेवर मार्ग स्थित ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम परिसर स्थित सरोवर में स्नान कर भगवान भोलेनाथ आदि देवों की आराधना कर आस्था प्रकट की। मंदिर न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया के अनुसार गंगा दशहरा पर भक्त स्नान व पूजा अर्चना करने आते हैं।


रजबहों, माइनरों में लगाई डुबकी
बकेवर। लखना समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भोगनीपुर नहर, रजबहों, माइनरों व यमुना नदी में डुबकी लगाई लोगों ने हटिया, पुरावली, डिभौली यमुना नदी के घाट पर, बकेवर, लखना के लोगों ने भोगनीपुर नहर, यमुना व चंबल नदी में डुबकियां लगाईं। डिभौली घाट, लखना पुराना नहर पुल, महासिंह पुल पर मेला लगा। लोगों ने तरबूज और खरबूजा खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed