{"_id":"b60287f9b31712c5928ea058985c12cc","slug":"full-dress-rehearsal-in-police-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन के साथ ही जिले भर में तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। तैयारियों की इसी कड़ी में पुलिस लाइन में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले का प्रमुख कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। पुलिस लाइन में परेड के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। परेड में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सलामी लेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। फुल ड्रेस रिहर्सल का एसएसपी ने अवलोकन किया। उन्होंने परेड में शामिल हर व्यक्ति की तैयारियां पर सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का हर देशवासी के लिए विशेष महत्व है। इस दौरान एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित सहित जिले भर के सीओ व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।