फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Frost is dangerous for vegetables, keep moisture in the fields

Etawah News: पाला सब्जियों के लिए खतरनाक, खेतों में रखें नमी

Sat, 03 Jan 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Frost is dangerous for vegetables, keep moisture in the fields
बकेवर। पिछले पखवाड़े से पड़ रहा घना कोहरा और अत्यधिक ठंड सब्जियों की फसलों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन जैसी नकदी फसलों को पाले से काफी नुकसान हो सकता है। महेवा क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में किसान बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती करते हैं जो उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है। मौसम की प्रतिकूलता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


ब्लॉक की कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार ने किसानों को अपनी सब्जियों की फसलों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इन दिनों मटर, टमाटर, आलू, शिमला मिर्च और गोभी जैसी फसलें तैयार हैं लेकिन कोहरे और पाले के कारण इन्हें बचाना आवश्यक है। इसके लिए खेतों में नमी बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में हल्की सिंचाई अवश्य करें।
विज्ञापन

डॉ. अक्षय के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 500 हेक्टेयर भूमि पर सब्जियों की फसलें लगी हुई हैं। यदि सिंचाई नहीं की गई तो फसलों में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। इस रोग के लगने पर फसल की पत्तियां किनारों से सिकुड़ने लगती हैं और उनका रंग भूरा हो जाता है। पिछेती फसलें इस रोग के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होती हैं। बदली और बूंदाबांदी वाले मौसम में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से फैलता है, जिससे फसल को भारी क्षति पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसा रोग के लक्षण पत्तियों के सिरों से झुलसना, काले धब्बे पड़ना और सतह पर रुई जैसी फफूंदी का दिखना है। इस रोग से बचाव के लिए किसानों को डाई थैन एम 45 नामक दवाई का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। तीन ग्राम दवाई को 10 लीटर पानी में घोलकर पहला छिड़काव करें और इसके 15 दिन बाद दोबारा इसी प्रकार छिड़काव करें। इससे फसल को झुलसा रोग से बचाया जा सकेगा और अच्छी उपज प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed