फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Free trader abducted son , seven arrested

व्यापारी का अपहृत पुत्र मुक्त, सात गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Free trader abducted son , seven arrested
भरथना कस्बे से बारह दिन पहले अपहृत सराफा व्यवसायी के पुत्र सक्षम (9) को पुलिस ने आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के कलींजर गांव से मुक्त करा लिया है। अपहरण के मास्टर माइंड सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य लोगों के नाम पता चले हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर आगरा के एक स्थान से अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद हो गई है। एसएसपी मंजिल सैनी ने अपहरण कर्ताओं के चंगुल से मुक्त बालक सक्षम व आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन



मालूम हो कि अपहरणकर्ताओं ने सक्षम की रिहाई के लिए सवा दो करोड़ रुपये फिरौती मांगी थी। उधर, आईजी (कानपुर जोन) ने सक्षम को मुक्त कराने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है। भरथना कस्बे के सराफा व्यवसायी अवधेश कुमार सोनी का पुत्र सक्षम (9) 18 अक्तूबर की शाम को अपने घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच लापता हो गया, काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने भरथना थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस बालक को खोजने में जुटी थी, इसी बीच सप्ताह भर बाद सक्षम के पिता के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के बदले सवा दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।


 फिरौती की रकम जिस मोबाइल नंबर से मांगी गई थी, पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन धौलपुर में मिली। बाद में पुलिस ने फोन करने वाले को दबोच लिया। उसने अपना नाम सचिन निवासी भरेह का पुरा थाना जैतरपुर बताया।


 पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों व अपहृत बालक को रखे जाने वाले स्थान के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव कलींजर में हरीओम शर्मा के घर पर दबिश देकर अपहृत सक्षम को मुक्त करा लिया।


मौके से ही हरीओम शर्मा के अलावा जयवीर निवासी तिवारी का नगला थाना बलरई को धर दबोचा।पूछताछ में हरीओम व जयदेव ने बताया कि सक्षम को उसके पड़ोसी अमित उर्फ डिंकू कौशल व  रिंकू पुत्र नाथूराम निवासी ठाकुर का पुरा थाना भरथना ने अपहरण किया था।


 इस पर पुलिस ने उन दोनों को भी दबोच लिया। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि सक्षम को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सक्षम के अपहरण के मामले में कुछ और लोगों के नाम पता चले हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।



उधर, अपहरण के मामले में पकडे़ गए पांच आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने शुक्रवार को ही आगरा जिले के एक स्थान से अपहरण में प्रयोग की गई कार को बरामद कर लिया साथ ही चालक अखिलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने गढवार निवासी संदीप उर्फ अजय पुत्र रामजीत को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed