{"_id":"aaa4582236269c626b66d8439d6db21e","slug":"fourth-counselling-began-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक काउंसिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक काउंसिलिंग शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2011 में निकाली गई शिक्षक रिक्तियों के लिए शुक्रवार को चौथी कांउसिलिंग कराई गई। तीसरी काउंसिलिंग तक जिले में 500 सीटों को भरा जा चुका है। 35 स्थान विशेष वर्ग के लिए आरक्षित हैं। रिसफलिंग करने के बाद प्राथमिक शिक्षकों के चयन की फाइनल सूृची जारी कर दी जाएगी।
तीन दिन 9,10,11 जनवरी को पुरुष वर्ग और इसके बाद तीन दिन 12,13,14 जनवरी को महिला अभ्यर्थियों की काउंसिलिग कराई जाएगी। वर्ष 2011 में प्राथमिक शिक्षकों के 500 रिक्त पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई थीं। मामला कोर्ट में चले जाने के कारण चयन प्रक्रिया लटक गई।
कोर्ट के आदेश पर फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है। तीसरी काउंसिलिंग तक 410 शिक्षकों के पद भरे जा चुके हैं। 90 में से 35 स्थान विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने बताया कि 55 रिक्तियों के लिए शुक्रवार को तीन सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया है।
विज्ञापन
पुरुषों की काउंसिलिंग 10 और 11 जनवरी को भी होगी। 8 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं लेकिन जिले में एक भी इस श्रेणी के अभ्यर्थी के काउंसिलिंग में भाग न लेने के कारण शासनादेश का इंतजार किया जा रहा है। डायट प्राचार्य श्री सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद रिसफलिंग होगी और इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। रिसफलिंग में अधिक मेरिट वाले सेलेक्ट कर लिए जाएंगे। काउंसिलिंग में विज्ञान तथा कला वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।