फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four monitors were stolen by cutting the skylight of the bank

Etawah News: बैंक का रोशनदान काटकर चार मॉनीटर चोरी

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four monitors were stolen by cutting the skylight of the bank
जसवंतनगर। जिला सहकारी बैंक की शाखा का रोशनदान काटकर चोरों ने बैंक के चार मॉनीटर चोरी कर लिए। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ ने जांच पड़ताल की है। रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर में बनी जिला सहकारी बैंक की शाखा को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाया। एग्जॉस्ट फैन का रोशनदान काटकर चोर कंप्यूटर के चार मॉनीटर उठाकर ले गए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुरक्षाकर्मी धीरेंद्र ने बैंक ताला खोला तो अंदर कागजात बिखरे पड़े थे। वहीं, चार मॉनीटर गायब थे। यह देखकर मैनेजर सुजीत कुमार को सूचना दी। थोड़ी ही देर में बैंक मैनेजर और सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जांच पड़ताल में एग्जॉस्ट के पंखे के पेंच खुले मिले पर पंखा लटका था।
विज्ञापन

इससे अंदेशा जताया गया कि चोर यहीं से सामान ले गए हैं। पूछताछ में पता चला कि सुरक्षाकर्मी दिन में ही तैनात रहता है। रात के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी कपिल देव ने भी जांच पड़ताल की। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले नौ मई को भी बैंक से चोरी होने का प्रयास हुआ था। बैंक के ताले तोड़ दिए थे, लेकिन सामान नहीं ले सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम रहा प्रभावित
मॉनीटर चोरी होने से बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। लोग बिना काम कराए ही निराश होकर लौटे। शाखा प्रबंधक सुजीत सिंह ने बताया कि उसने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दे दी है। ताकि मॉनीटर्स की व्यवस्था शीघ्र हो सके। बैंक के कार्यों जल्द ही सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed