फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four lakh theft by cutting the shutters of the bullion shop

सराफा दुकान के शटर काटकर चार लाख की चोरी

Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four lakh theft by cutting the shutters of the bullion shop
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कचौरा रोड पर स्थित सराफा दुकान के ताले तोड़कर चोर चार किलो चांदी और दस ग्राम सोना चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चेहरे पर गमछा लपेेटे तीन चोर दिख रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रतन चंदेला नेबिल रोड निवासी हरि माधव की लोहन्ना चौराहे के पास हरिचंद्र राजपूत के मकान में माधव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। हरि माधव ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे। बुधवार सुबह छह बजे मकान मालिक हरिचंद्र ने फोन पर शटर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह पिता राजेश और चचेरे भाई केशव माधव के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान का शटर आधा खुला हुआ था। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। कुछ देर में थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह के मौके पर पहुंच गए शटर खोलने पर अंदर तिजोरी टूटी मिली। उसमें रखे चार किलो चांदी के जेवरात और दस ग्राम सोने के जेवर गायब थे।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रात तीन बजे तीन चोर शटर को बेल्चा और जैक से तोड़ते दिख रहे हैं। चोर चेहरे पर गमछा लपेटे थे। व्यापारी ने चोरी गए जेवरों की कीमत चार लाख बताई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed