फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four killed in election rivalry in Etawah

इटावा में चुनाव रंजिश में चार की हत्या

Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Four killed in election rivalry in Etawah

इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटी बुजुर्ग के मजरा

विज्ञापन
संतनगर में शनिवार दोपहर प्रधानी चुनाव की रंजिश में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दिनदहाड़े गांव की सड़क पर हुए इस खूनी संघर्ष में मारे गए लोगों में जीते पक्ष के तीन और हारे पक्ष का एक व्यक्ति शामिल है।

लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र का मामला होने की वजह से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। डीएम मयफोर्स मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।

बनकटी ग्राम पंचायत से संतनगर के भूपेंद्र सिंह यादव उर्फ भूरे की पत्नी श्वेता यादव एवं रघुराई की पत्नी केशन देवी ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। श्वेता यादव चुनाव जीत गई। इसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच गांव में ही एक प्लाट को लेकर भी विवाद चला रहा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह इस प्लाट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद काम बंद करा दिया। दूसरे पक्ष ने दोबारा काम शुरू करा दिया। इस पर दोपहर लगभग दो बजे के करीब प्रधान श्वेता यादव के पति भूपेंद्र सिंह यादव एवं इनके पिता रामशंकर, भाई देवेंद्र सिंह, चाचा आसाराम के साथ पुलिस से शिकायत करने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे गांव से बाहर निकले थे कि दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान प्रधान पक्ष के आसाराम (55) देवेंद्र यादव (30) के अलावा वहां मौजूद नगला हरे रायनगर बैदुपरा निवासी नलकूप मिस्त्री धनीराम राजपूत (52) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रधान पति भूपेंद्र उर्फ भूरे एवं उसके पिता रामशंकर यादव घायल हो गए।

दोनों घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है। दूसरे पक्ष से मुकेश उर्फ गुुड्डू यादव (45) की भी गोली लगने से मौत हो गई। चार लोगों की मौत की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। काफी देर तक शव सड़क किनारे पड़े रहे। डीएम नितिन बंसल, एएसपी महात्मा प्रसाद, सीओ विनय चौहान सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची।


इसके बाद शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तनाव को देखते हुए गांव में स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात कर दी गई है। एएसपी ने बताया कि मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed