{"_id":"627ea3129d8ec54a3614619f","slug":"four-inter-district-vehicle-thieves-arrested-one-absconding-etawah-news-knp696622196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। पुलिस ने अंतरजनपदीय चार वाहन चोर पकड़े हैं। एक बदमाश भाग गया।इनकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकें बरामद की है। एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रणबहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह और एसआई कपिल चौधरी पुलिस टीम के साथ सिरहौल पुल वाले बंबा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे।
तभी कचौरा नहर पुल की ओर से दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। ये लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो लोगों के पास एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बाइकों के नंबर की ई चालान पर जांच की गई तो नंबर प्लेट फर्जी पाईं गईं।
पूछताछ में बताया कि ये बाइकें चोरी की हैं। इनकी निशानदेही पर मजार के निकट झाड़ियों में छिपा कर रखी गईं छह अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया गया। एक बदमाश मौका मिलते ही फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम पंकज कश्यप निवासी मोहन की मड़ैयां थाना जसवंतनगर, धीरज राजपूत निवासी मंडावली थाना बलराई, सुखपाल सिंह निवासी तमेरा थाना जसवंतनगर और भरत लाल निवासी आशाबाद फिरोजाबाद बताया। आरोपियों ने भागे आरोपी का नाम राहुल निवासी नई गढ़ी नगला बर नगला खंगार फिरोजाबाद बताया गया है।