फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four days later, the robbery and the murderers kept away from the police

चार दिन बाद भी लूट और हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Four days later, the robbery and the murderers kept away from the police
बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर नगदी और उसकी पत्नी से जेवर लूट कर ले जाने वाले बदमाशों को खोजने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस की इस सुस्त कार्रवाई से आहत पीड़ित परिवार ने एएसपी ग्रामीण से मिलकर नाराजगी जताई और जल्द खुलासे की मांग की।
थाना क्षेत्र के ताखा चौराहे के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह अपाचे सवार तीन लुटेरों ने भरथना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी दयाशंकर को गोली मार दी थी। उसकी एक दिन बाद सैफई में मौत हो गई थी।
लुटेरे मृतक की जेब से 50 हजार रुपये और उसकी देवकी के जेवर लूट ले गए थे। मृतक दयाशंकर अपनी पत्नी व साली के साथ साले की शादी का चढ़ावा खरीदने भरथना जा रहा था।
विज्ञापन

इस जघन्य घटना के चौथे दिन तक पुलिस के हाथ खाली हैं। रविवार को मृतक के ससुर मोहनलाल और चचेरे भाई विनय शाक्य ने थाना पहुंचे एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह से मिलकर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रयास में जुटी है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed