फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Forgetting small and big issues, we will unite and remove BJP: Shivpal

छोटी-बड़ी बातें भूल एक होकर हटाएंगे भाजपा को : शिवपाल

Thu, 23 Nov 2023 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Forgetting small and big issues, we will unite and remove BJP: Shivpal
सैफई। सपा संस्थापक की जयंती पर हुए उनके स्मारक शिलान्यास समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने छोटी-बड़ी बातों को भूलकर एक होने का संदेश दिया। कहा कि सब एक होकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 01 :25 बजे मंच पर आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा नेता जी का साथ मिला है। वह बड़े भाई के साथ ही मेरे गुरु भी थे। उन्होंने मुझे पढ़ाया, पिता की तरह स्नेह दिया। नेता जी ने हम सबको सरलता के साथ ही गरीबों, किसानों और गांव के लोगों को कभी न छोड़ने की सीख दी। उन्हें कभी निराश न करने के लिए कहा। वो कहते थे कि गांव में जाकर हमेशा लोगों से मिलते रहो।
विज्ञापन

उनकी समस्याओं का समाधान कराते रहो ताकि वह कभी निराश न हों। नेता जी ने अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाया। जितने भी लोग यहां बैठे हैं, हम सबके मन में सिर्फ यही मंशा रह गई थी कि नेता जी प्रधानमंत्री कुर्सी पर नहीं बैठा सके। यह उनका सपना हमें पूरा कराना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में नेता जी का अक्श दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि नेता जी की सरकारें रहीं हों या अखिलेश यादव की, दोनों में बिजली, स्वास्थ्य, सिंचाई और शिक्षा के लिए काम किया। सड़कें बनवाईं, लेकिन इस सरकार में 10 सालों में कोई काम नहीं किया गया। इसलिए हम सबको मिलकर अखिलेश यादव को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed