फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Forest Department got 42 hectares of land freed

कार्रवाई: वन विभाग 42 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त कराई

Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Forest Department got 42 hectares of land freed
वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराती जेसीबी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। शुक्रवार को वन विभाग ने करोड़ों रुपये की 42.323 हेक्टेयर जमीन पर बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे कब्जा करने वालाें में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक अतुल कांत शुक्ला के निर्देशन में शुक्रवार को वन विभाग ने तहसील सदर प्रशासन के सहयोग से बसरेहर क्षेत्र में दो स्थानों पर अपनी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जे में ले लिया। खेड़ाहेलू ग्राम पंचायत में 14 हेक्टेयर और ग्राम पंचायत मूंज में 28.323 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।

वन विभाग ने इस जमीन को संरक्षित करने के साथ ही जमीन के चारों ओर सुरक्षा के लिए गहरी खाई बनाई है। टीम ने तहसील प्रशासन के सहयोग से जमीन से अतिक्रमण हटाकर संरक्षित कर लिया। बताया कि वन विभाग की जमीन का सदुपयोग किया जाएगा। यहां वृहद पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed