{"_id":"5f4fe63b8ebc3e53ae23422e","slug":"follow-the-guide-line-of-kovid-19-in-schools-in-etawah-etawha-news-knp5803526126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः विद्यालयों में हो कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः विद्यालयों में हो कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जुलाई के महीने से ही शिक्षकों को विद्यालयों में बुलाए जाने को लेकर रोष व्यक्त किया है। शिक्षक संघ ने प्राथमिक विद्यालयों में कोविड 19 की गाइड लाइन का अनुपालन कराने के संबंध में मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि शिक्षकों को विद्यालय बुलाने के लिए अनलॉक-4 की गाइड लाइन कहती कुछ है और हो कुछ रहा है। गाइड लाइन के मुताबिक 21 सितंबर के बाद से 50 फीसदी शिक्षकों व कर्मचारियों को विद्यालय बुलाया जा सकता है। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को जुलाई के पहले सप्ताह से ही विद्यालय बुलाया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में रोष है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक जुलाई से ही विद्यालय जा रहे हैं और दो महीनों से कई तरह के काम कर रहे हैं। हजारों की संख्या में शिक्षक संक्रमित होने और मृत्यु होने के बाद भी शिक्षकों को बेवजह बुलाया जा रहा है। संगठन की मांग है कि कोविड-19 गाइड का अनुपालन किया जाए। ज्ञापन देने में ताखा अध्यक्ष बृजेश यादव, जिला मंत्री राजवीर सिंह और जिला संयुक्त मंत्री उपेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।