फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Flowers worth three lakh rupees are being sold daily during the Ganesh festival.

Etawah News: गणेश उत्सव में रोजाना बिक रहे तीन लाख के फूल

Mon, 21 Sep 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Flowers worth three lakh rupees are being sold daily during the Ganesh festival.
इटावा। गणेश उत्सव को लेकर बाजार में फूलों और सजावटी सामग्री की मांग बढ़ गई है। सोमवार को गणेश महोत्सव व बुढ़वा मंगल को लेकर खरीदारों की भीड़ रही। फूलों की मांग बढ़ने के साथ ही थोक से लेकर फुटकर बाजार तक फूलों के दाम में उछाल आया। गेंदा 150 से 160 रुपये और गुलाब 200 से 250 रुपये किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन

शहर के साबितगंज में फूलों की बड़ी मंडी है। यहां फूल विक्रेताओं की कई दुकानें है। यहां के फूल विक्रेता स्थानीय समेत आपूर्ति दिल्ली की मंडियों से हो रही है। फूल विक्रेता शहजाद ने बताया कि गणेश महोत्सव में भगवान गणपति के पुष्प शृंगार के लिए हर वर्ष फूलों की खूब मांग रहती है। हालांकि, इस बार महंगे फूलों के कारण छोटे पूजा पंडालों में फूलों की सजावट कम देखने को मिल रही है। बड़े पंडालों में ही पुष्प सज्जा पर अधिक जोर दिया जा रहा है। 10 दिन में गेंदा और गुलाब के दाम 30 रुपये बढ़ गए हैं। बाजार में अब गेंदा 150 रुपये किलो और गुलाब 200-250 किलो बिक रहा है। गणेश महोत्सव से पहले लाल गुलाब करीब 150 रुपये किलो था, जो अब बढ़कर 300 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह चांदनी 60 से 100 रुपये और गुलमेहंदी 50 से 80 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed