{"_id":"582c90574f1c1bd53b8ff7bd","slug":"five-shops-burnt-ash-materials-of-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानें जली, पांच लाख का माल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानें जली, पांच लाख का माल राख
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बलरई नहर के समीप घटना के बाद जती दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बलरई मेें बिजली के तारों से निकली चिंगारी से पांच दुकानों में आग लग गई, जिससे करीब पांच लाख का माल जलकर नष्ट हो गया।
ग्राम बलरई नहर पुल के समीप बुधवार तड़के ग्रामीण चौराहे की ओर पहुंचे तो दुकानों में आग लगी देखी। शोर सुनकर लोग दौड़ पड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। साढ़े छह बजे के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकानों में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया।
जिन पांच दुकानों में आग लगी उनमें राजेंद्र सिंह जाटव की साइकिल की दुकान, स्वामी मोहन सिंह, रामदीन, राजू, नरेंद्र सिंह की मिठाई की दुकान हैं। दुकानों में रखा सामान व नगदी समेत करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग दुकानों के पास ही एक अन्य दुकान के अंदर नहीं पहुंची। यहां डीजल, पेट्रोल, से भरे पीपे, ड्रम रखे थे। उसमें आग पहुंचने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते आग लगने का कारण बताया है।
घटना स्थल पर रखी दुकानों के समीप व ऊपर से विद्युत पोलो से झूलती हुई लाइनें गुजरी हुई हैं। जिससे आग लगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चौराहे के समीप पुलिस का गश्त होता तो घटना को बचाया जा सकता था। घटना के काफी समय बाद पुलिस पहुंची है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।