{"_id":"61589e478ebc3e471364b493","slug":"five-security-personnel-honored-etawah-news-knp655908217","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सुरक्षा कर्मियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सुरक्षा कर्मियों का किया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। यातायात सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सिपाहियों का गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने सम्मान किया। महेरा फाटक पर कार्यक्रम के दौरान समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार जैन, महामंत्री पंकज कुशवाहा ने पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में टीएसआई हरिओम शर्मा, रामकृष्ण सिंह चौहान, गुड्डू सिंह चंदेल, विवेक बाबू, सुशील कुमार शामिल हैं। इन सभी को प्रशस्ति पत्र देकर, तिरंगा पट्टिका पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार जैन ने कहा राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना है। आज जिन सुरक्षा कर्मियों का सम्मान किया गया, इन्होंने पिछले दिनों एक महिला का पर्स रोडवेज बस स्टैंड पर गिर गया था, जिसमें धनराशि के साथ-साथ आवश्यक कागजात थे।
विज्ञापन
पर्स और धनराशि को इन सुरक्षा कर्मियों ने पीड़ित महिला तक पहुंचाने का कार्य किया था। इस दौरान महेंद्र सिंह कुशवाह, हरि शंकर पटेल, परमानंद, उत्तम सिंह प्रजापति, रंजीत सिंह कुशवाहा, सर्वेश चौहान, लल्लू वारसी, इकरार अहमद, संजीव राजपूत, मीना सिंह राजपूत, विकास शाक्य आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।