फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five mud houses collapsed in the Chakarnagar area following rain.

Etawah News: बारिश के बाद चकरनगर क्षेत्र में पांच कच्चे मकान ढहे

Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Five mud houses collapsed in the Chakarnagar area following rain.
फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र में दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद कई कच्चे और जर्जर पक्के मकान गिर गए। कस्बा क्षेत्र के नगला चौप, हरौली बहादुरपुर, सिंड़ौस, अनैठा, पिपरौली गढ़िया, बंसरी सहित कई गांवों में बारिश से मकान ढह गए। जानकारी पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

पिपरौली गढ़िया निवासी शिवकुमार सिंह का कच्चा मकान शनिवार को हुई बारिश के बाद ढह गया। मकान के साथ पशुओं के लिए लगाया गया टिनशेड भी गिर गया। इससे गृहस्थी के सामान के साथ पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार से सिरसा निवासी संजीव यादव का एक कमरा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। नगला चौप निवासी प्रवेश सिंह का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया।
विज्ञापन

मकान के पास बनी झोपड़ी भी धराशायी हो गई। मकान और झोपड़ी गिरने से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि सभी जगह लेखपालों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। नुकसान के आकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बारिश में गिरा मजदूर का कच्चा मकान, गृहस्थी दबी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्राम निलोई निवासी रूपलाल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी घटना टल गई। हालांकि मकान के मलबे में दबने से उनकी पूरी गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।

रूपलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र महज 15 वर्ष है, जबकि बाकी बच्चे उससे छोटे हैं। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और कच्चे मकान में ही रहकर गुजर-बसर कर रहा था। मकान की एक दीवार गिरने के दौरान पड़ोसी के मकान की ओर जा गिरी, जिससे पड़ोसी के दरवाजे और सीढ़ी को भी नुकसान पहुंचा।

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

फोटो: 29 पिपरौली गड़िया में गिरा शिवकुमार का कच्चा मकान। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed