फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five complaints were received on the resolution day, two cases were registered on the spot.

Etawah News: समाधान दिवस में आईं पांच शिकायतें, दो मुकदमें मौके पर किए गए दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five complaints were received on the resolution day, two cases were registered on the spot.
समाधान दिवस में आईं पांच शिकायतें, दो मुकदमे मौके पर किए गए दर्ज जसवंतनगर। थाना सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में सीओ आयुषी सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आईं, जिनमें से दो मामलों में तुरंत ही मुकदमा दर्ज कराया गया, दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि एक मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। ग्राम फतेहपुरा की राजवती ने मकान में ताला लगाए जाने की शिकायत की, जिस पर उपनिरीक्षक शिवशंकर ने मौके पर पहुंचकर समाधान कराया। नगर के मोहल्ला महलई टोला निवासी विनोद कुमार ने मकान बंटवारे का मामला उठाया, जिसे कस्बा प्रभारी मनीष कुमार ने निस्तारित कराया। वहीं, ग्राम खेड़ा बुजुर्ग के अनेक सिंह ने चकरोड की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर लेखपाल मुनेश को नाप-जोख के निर्देश दिए गए। गढ़ी जालिम और नगला हठी में हुई मारपीट के मामलों में सीओ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा प्रभारी मनीष कुमार सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed