फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   firojabad won rahin mela dangal

राहिन मेला दंगल में फीरोजाबाद ने मारी बाजी

Wed, 20 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 20 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
firojabad won rahin mela dangal
राहिन मेें आयोजित दंगल में कुश्ती के दांव आजमाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला

मां दुर्गा देवी मंदिर राहिन में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के भी नामी पहलवानों ने भाग लिया। इसमें फीरोजाबाद ने बाजी मारी।

विज्ञापन

मेला प्रबंधक, प्रधान ग्राम पंचायत राहिन वीपी राजन ने दंगल में पहलवानों का हाथ मिला कर कुश्ती का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती स्थानीय पहलवानों के बीच शुरू हुई। जिसमें राहुल यादव मटियार और शाहरुख दादा के बीच हुई। जिसमें राहुल ने बाजी मारी।
विज्ञापन


दूसरी कुश्ती रमेश यादव नगला लाले योगेंद्र जलालपुर मध्यप्रदेश के बीच हुई।  जिसमें प्रदेश का नाम रोशन करते हुए योगेंद्र पहलवान ने बाजी मारी। झंडे पर हुई आखिरी कुश्ती फीरोजाबाद जिला जीत नकुल और अडूपुर निवासी बबलू यादव के बीच हुई। जिसमें जिला जीत नकुल ने बाजी मारी। जीत हासिल होने पर मेला प्रबंधक वी पी राजन ने नामी पहलवान को 2100 की नगद धनराशि, चांदी की बाल्टी, शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान अडूपुर सुभाष यादव, प्रधान पदम सिंह, प्रधान मोहनपुर, विनय यादव, अशोक श्रीवास्तव, राजीव, धर्मेंद्र, मनोज शाक्य, प्रेम सागर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed