फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Firing on two brothers due to enmity, one injured

Etawah News: रंजिश में दो भाइयों पर पर फायरिंग, एक घायल

Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firing on two brothers due to enmity, one injured
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लुहन्ना चौराहे पास गुरुवार शाम सात बजे हमलावरों ने रंजिश में दो भाइयों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक भाई के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पूछताछ कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा राजा के बाग निवासी सर्वेश कुमार ने बताया के बृहस्पतिवार शाम सात बजे उसका पुत्र यतेंद्र कुमार व प्रीतम लुहन्ना चौराहे की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर पुराने झगड़े को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर यतेंद्र कुमार के पैर में गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख प्रीतम डर गया। उसने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपियों ने उसका पीछा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर फायर किया लेकिन वह बच गया। कई राउंड फायर होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता सर्वेश ने बताया कि घायल यतेंद्र का कुछ दिन पहले गांव के लोगों से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर गांव के लोग रंजिश मान रहे थे। युवक के पिता दूध बेचने का काम करते हैं। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी झगड़े की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed