फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Emphasis on ensuring eligible beneficiaries receive the benefits of schemes and on preventing stubble burning.

Etawah News: योजनाओं का लाभ पात्रों मिले और पराली जलाने से रोकने पर जोर

Wed, 07 Oct 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on ensuring eligible beneficiaries receive the benefits of schemes and on preventing stubble burning.
निवाड़ीकला। महेवा ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों, रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों की बैठक हुई। बीडीओ बृज बिहारी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ ने ग्राम सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का जल्द सत्यापन कर पात्र और अपात्र लाभार्थियों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में प्रस्तावित कार्यों को तत्काल पूरा कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी गांवों में रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई कराई जा रही है। ग्राम सचिव इसकी नियमित निगरानी करें और सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीओ ग्राम्य विकास प्रवीण शाक्य, एडीओ समाज कल्याण अंकुर यादव, एडीओ कृषि हर्ष कुमार, जेई एमआई चंद्रपाल, आदित्य देव चौहान, अशोक परिहार ,अजय कुमार, अनुष्का दुबे, तरुण पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed