फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   firing

बाइक सवारों ने दुकानदार के बेटे पर किया फायर, बाल-बाल बचा

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
firing
मौके पर पहुंचे युवक से बात करते एसपी सिटी कपिल देव - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। कस्बे के बड़े चौराहे पर मिठाई की दुकान पर बैठे दुकानदार के बेटे पर दो बाइक सवार युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली काउंटर के किनारे लगी। घटना में युवक बाल-बाल बचा। गोली चलाने के बाद युवक फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में काफी रोष है। दुकान कोतवाली से महज 100 मीटर दूरी पर ही स्थित है।
विज्ञापन

बड़ा चौराहे पर भावलपुर निवासी सत्यराम पाल की हलवाई की दुकान है। रविवार सुबह उनकी दुकान पर उनका छोटा बेटा चंदन बैठा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस स्टैंड रोड की ओर से एक बाइक पर दो युवक आए और चंदन पाल पर दुकान के बार से ही तमंचे से फायर कर दिया। चंदन ने हमलावरों को तमंचा निकालते देख लिया था। जिससे वह पीछे की ओर गिर गया और हमले से बाल-बाल बच गया। हमलावर कचोरा रोड की तरफ भाग गए। गोली चलने की सूचना पर आसपास के लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने नीचे गिरे युवक को उठाया तो वह सही सलामत अवस्था में था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कपिल देव नेे युवक चंदन पाल से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी ने थाने से दो टीमें बनाकर हमलावरों को किसी भी हालत में गिरफ्तार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

युवक ने कोतवाली में दो युवकों ग्राम नगला छंद निवासी मनीष और छोटू के खिलाफ शिकायत की है। चंदन पाल कस्बे के चौधरी सुघर सिंह महाविद्यालय में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र है। लगभग एक सप्ताह पूर्व उसका कॉलेज से लौटते समय रेलवे पुल पर इन दोनों युवकों से विवाद हुआ था। इन लोगों ने देख लेने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय कोतवाली परिसर में एसपी सिटी चंदन से घटना की जानकारी ले रहे थे, उसी समय चंदन की दादी राम ढकेली और मां राजकुमारी कोतवाली परिसर में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवक उनके घर पर सुबह पहुंचे थे। दोनों ने चंदन के बारे में पूछा था। तब उन्होंने बताया था कि वह दुकान खोलने के लिए गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके घर से लौटने के बाद ही हमलावरों ने दुकान पर पहुंच कर उस पर फायर किया है।

दुकान में रखे काउंटर में लगी गोली का निशान

दुकान में रखे काउंटर में लगी गोली का निशान- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed