{"_id":"60e1c3a28ebc3ec7f14f1d10","slug":"fire-in-bjp-leader-house-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: भाजपा नेता के घर में लगी आग, कार, तीन बाइक व गृहस्थी का सामान जला, पहली मंजिल में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: भाजपा नेता के घर में लगी आग, कार, तीन बाइक व गृहस्थी का सामान जला, पहली मंजिल में सो रहा परिवार बाल-बाल बचा
Sun, 04 Jul 2021 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
भाजपा नेता राहुल राजपूत ने करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी देते हुए किसी शरारती तत्व पर घर में आग लगाने का शक जताया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में बढ़पुरा क्षेत्र के कृष्णा नगर में भाजपा नेता के घर में शनिवार देर रात आग लग गई। परिवार के साथ सो रहे भाजपा नेता की नींद खुली। तब तक लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उन्होंने किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका जाहिर की है। कृष्णा नगर निवासी भाजपा जिला मंत्री राहुल राजपूत ने बताया कि शनिवार रात वह पत्नी ज्योति, बेटे यश (10) व बेटी संतोषी (3) के साथ घर की पहली मंजिल में बने कमरे में सो रहे थे।
जबकि, ग्राउंड फ्लोर पर बने गैराज में कार, तीन बाइक व साइकिल खड़ी थी। देर रात करीब एक बजे गैराज में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। उनकी नींद खुली तो देखा कि आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से कमरे तक फैल चुकी थीं। उन्होंने पत्नी व दोनों बच्चों को जगाया और उन्हें लेकर मकान के पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपने को बचाया।
विज्ञापन
करीब आधा घंटा बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से कार, एक साइकिल व तीन बाइक के साथ ही पहली मंजिल में स्थित कमरों में लगा एलसीडी, फ्रिज, बिस्तर व अन्य कीमती सामान समेत पूरी गृहस्थी जल गई।
उधर, भाजपा नेता राहुल राजपूत ने करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी देते हुए किसी शरारती तत्व पर घर में आग लगाने का शक जताया है। एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद समेत कई अफसरों ने पहुंचकर जानकारी ली।