{"_id":"60a298e38ebc3ed2b243852b","slug":"fire-etawha-news-knp6289409189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के कमरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के कमरों में लगी आग
विज्ञापन
भरथना। खाली खेत में खरपतवार में लगी आग की चपेट में आकर मंदिर परिसर में बने कमरे पर रखा छप्पर और सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
नगला ताल (तुरैया) में रविवार शाम करीब 6:30 खाली पड़े खेत में खरपतवार में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग पास स्थित शिव मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर परिसर में बने कमरे के आगे रखा छप्पर और अंदर रखा सामान जलने लगा।
लपटें देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना देकर गांव नगला ताल के लोग आग पर काबू करने में जुट गए। दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। मंदिर के पुजारी प्रयागदास महाराज ने बताया कि कमरों में वह और जयवीर सिंह महाराज रहते हैं। आग से भोजन सामग्री जल गई है। मंदिर की मीनार में लगे टाइल्स व दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। (संवाद)