फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against illegal tax evaders

अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर

Tue, 27 Feb 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 27 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIR against illegal tax evaders
मंडी का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। फर्रुखाबाद रोड स्थित नई मंडी में सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने कहा कि अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। बाजार के सामने कोई भी फुटकर दुकान नहीं लगेगी। सभी के लिए जगह चिह्नित कर दी गई है। पांच एकड़ में यह फुटकर दुकानें लगेंगी। पानी की निकासी की व्यवस्था भी की जाएगी। वह मंगलवार की दोपहर नई मंडी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने मंडी में अराजकता फैलाने वालों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए। ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने को भी कहा।

विज्ञापन

इस दौरान मंडी परिसर में जिन व्यापारियों के टीन के खोखे हैं उन्हें दो दिन की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। होली के बाद जेसीबी से उसे हटवा दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि मंडी परिसर में अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्यथा उसे हटवाते देर न लगेगी। इस दौरान सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी, मंडी सचिव आशीष यादव मुख्य रूप से साथ-साथ रहे। अधिकारियों ने मंडी परिसर में चारों ओर फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों ने एक स्थान पर रास्ते को अवरुद्ध कर अवैध कब्जा करने के मामले को काफी गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

   
छह करोड़ से होगा निर्माण कार्य: मंडी सचिव
मंडी सचिव आशीष यादव ने बताया कि मंडी में छह करोड़ के प्रपोजल से पचास दुकानें बनेंगी। दुकानों की मरम्मत और रंगाई पुताई कराई जाएगी। पाइप लाइन भी पड़ेगी और पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी। अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डिप्टी डायरेटर ने डीएम को लिखा था पत्र
मंडी सचिव ने बताया कि मंडी के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार ने करीब दो सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी को मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र लिखा था। इसी के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। फुटकर व्यापारियों को नई जगह भी दे दी गई है और दुकानें भी लग रहीं हैं।


फुटकर बाजार की जगह की गई समतल
मंडी परिसर में जिस नए स्थान पर फुटकर बाजार लग रहा है उस स्थान को भी समतल किया गया जिससे की व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। यह बाजार कुल पांच एकड़ जगह में लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed