फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Finkwaa than two dozen decaying fruit stalls

दो दर्जन ठेलों से फिंकवाए सड़े गले फल

Fri, 06 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 06 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Finkwaa than two dozen decaying fruit stalls
ख्य बाजार में ठेले पर बिकते केला चेक करते मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली - फोटो : अमर उजाला
 खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को शहर में सड़े गले फलों की बिक्री रोकने का अभियान चलाया। इसे लेकर फल विक्रेता ठेले वालों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने मुख्य बाजार में ठेलों पर बिक रहे खराब फलों को फिंकवाया और इन्हें बेचने वालों को ऐसे फलों की बिक्री न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा टीम ने कुनैरा स्थित प्राथमिक विद्यालय से मिड डे मील के तहत दाल व आटे का नमूना लिया।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग गुरुवार को शहर में सक्रिय दिखा। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली की अगुवाई में खाद्य सुरक्षाधिकारी गिरीश वर्मा व मानसिंह निरंजन की टीम ने सबसे पहले शहर के राजागंज एवं तहसील चौराहे का रुख किया, यहां फलों व जूस के काफी संख्या में ठेला खड़े रहते हैं। टीम ने ठेलों पर बिकते फलों को चेक किया, जो फल खराब हालत में दिखे, उन्हें फिकवा दिया। टीम ने 20 ठेलों पर जाकर यह कार्रवाई की। इस दौरान फल विक्रेता अशफाक व राजकुमार और जूस विक्रेता सरताज एवं रामू को खानपान की चीजों को ढक्कर बेचने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



इसके अलावा टीम ने प्राथमिक विद्यालय कुनैरा पहुंचकर प्रधानाध्यापक प्रेमनारायन सिंह की मौजूदगी में तैयार मिड डे मील की दाल और आटे का नमूना लिया। श्री अली ने बताया कि फल विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह हर सूरत में साफ सफाई का ख्याल रखें। दोबारा गंदगी के बीच खाने पीने की चीजें बेचते मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed