{"_id":"69f8dba1985d4a5506020036","slug":"finance-officials-assaulted-a-man-video-goes-viral-etawah-news-c-216-1-etw1002-142256-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फाइनेंस कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फाइनेंस कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे 10-12 कर्मचारियों ने एक कार को ओवरटेक कर फ्रेंड्स कॉलोनी में जबरन रोक लिया। कार में मौजूद चालक को नीचे उतारकर उसकी पिटाई की गई और कार की चाबी निकालकर वाहन को जबरन यार्ड ले जाया गया। सूचना पर कार स्वामी अपने परिवार के साथ यार्ड पहुंचा जहां मौजूद कर्मचारियों ने कथित रूप से उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान एक युवती के वीडियो बनाने की कोशिश पर उससे भी हाथापाई की गई। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि कार की बकाया किश्त को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आपसी सहमति से लिखित समझौता कर लिया गया है। पुलिस मामले में नजर बनाए है।