फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fighting on two sides for parking a tractor on the road, two people injured

Etawah News: रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा करने पर दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल

Sun, 23 Jul 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fighting on two sides for parking a tractor on the road, two people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव स्थित गली में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चल गए। जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव निवासी आलोक त्रिपाठी और गांव के ही अशोक मिश्रा के बीच गांव के आम रास्ते पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर पहले मामूली कहासुनी हुई बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों लोगों के परिजन भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इस विवाद में तकरीबन आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं आलोक त्रिपाठी और अशोक मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए। आलोक त्रिपाठी की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वह अपना ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे रास्ते में अशोक की ट्रैक्टर की ट्राली खड़ी होने से दूध लोड करके जा रहा लोडर उसमें फंस गया। जब वह दूध लोडर को अपने ट्रैक्टर से निकाल रहे थे तभी अशोक मिश्रा मौके पर आए और गाली देने लगे उन्होंने जब गाली देने से मना किया तो अशोक व उनके भाई कल्लू के अलावा दो अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अशोक के दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि आलोक ने अपना ट्रैक्टर उनके प्लाट के सामने रास्ते पर खड़ा कर दिया। जिससे रास्ता जाम हो गया था। उन्होंने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा तो आलोक, छुन्ना, राघवेन्द्र व अंकित ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घायल अशोक मिश्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed