फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fighting and vandalism due to enmity, FIR against seven

Etawah News: रंजिश में मारपीट और तोड़फोड़, सात पर प्राथमिकी

Thu, 12 Mar 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fighting and vandalism due to enmity, FIR against seven
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायएसर स्थित निजी कंपनी में क्षेत्रीय लोगों ने रंजिश में मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। शिकायत पर पुलिस ने सात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन




नंद किशोर गौतम निवासी सुसुवार, जैतवारा, जिला सतना (एमपी) ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह तीन मार्च अपने कार्यस्थल मेहरोत्रा बिल्डकन प्राइवेट लिमिटेड के बेस कैंप में था। शाम करीब पांच बजे अजय, सोनू, पवन, दिनेश कुमार, जीत सिंह निवासी नगला बाबा, जसवंतनगर, मोहित उर्फ लुक्का निवासी हरचंदपुरा, जसवंतनगर व सूरज सिंह निवासी नगला महाजीत ने आकर पुरानी रंजिश को लेकर स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसने इसका विरोध किया तो सभी ने एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कंपनी में रखे लैपटॉप व कुर्सियों को तोड़ दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने डॉक्टरी परीक्षण के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed