फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fighting and stone pelting in a dispute over playing DJ, one injured

Etawah News: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट-पथराव, एक घायल

Thu, 26 Mar 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting in a dispute over playing DJ, one injured
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहाट में बुधवार देर शाम झंडा चढ़ाने के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से हुए पथराव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


गांव में यादव समाज के लोग ग्राम सिसहाट स्थित देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने का कार्यक्रम कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर जाटव समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए आवाज कम करने की बात कही। इसको लेकर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट व पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पथराव की चपेट में आकर गांव निवासी राहगीर मुकेश कुमार (50) घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि प्रार्थी अभिनव यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि गांव के ही प्रीतम, पंकज, अमित और नीतू ने बिना वजह गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर से हमला कर दिया जिसमें उनके पिता मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रीतम और पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed