{"_id":"23e65c5b3ab881e86fa9ce9ca28a917b","slug":"father-son-s-death-in-a-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 15 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मौैजा लहरोई के नगला दलू निवासी बाप
विज्ञापन
और बेटे की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक से औरैया
जिले के मुरादगंज स्थित तिलकपुर गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल
होने जा रहे थे। मौत की खबर मिलते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
दोपहर को शव गांव पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं।
गांव निवासी रामदत्त यादव (50) पुत्र शर्मन सिंह अपने पुत्र मनोज कुमार (25) के साथ बाइक से अपनी ससुराल औरैया जिले के मुरादगंज क्षेत्र के गांव तिलकपुर जा रहे थे। वहां रामदत्त के साले के लड़के का तिलक था। रास्ते में बाबरपुर के पास उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया की मनोज की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो साल की एक बच्ची है।
एक ही परिवार के दो लोगों के शव देखकर गांववालों की आंखें नम हो गईं। दोपहर में उनके शवों का अंतिम संस्कार छोटे पुत्र सनोज ने किया।