{"_id":"57a38bb64f1c1ba16a2b8b33","slug":"farrukhabad-railway-crossing-underpass-will-be-built","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर बनेगा अंडरपास
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
इटावा में बंद पड़ी शहर की फर्रूखाबाद रेलवे क्रासिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पांच साल से बंद फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनेगा। इससे शहरियों की बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी। इस अंडरपास से सिर्फ छोटे वाहन निकलेंगे, जबकि बड़े वाहन गुरू तेग बहादुर ओवर ब्रिज से होकर गुजरेंगे। अंडरपास बनाने का निर्देश रेलवे निर्माण विभाग के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद शहर में स्थित फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 27 को बंद कर दिया गया। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। इस मामले को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन भी किया। स्थानी लोगों की मांग थी कि ओवरब्रिज के अलावा पैदल आवागमन के लिए भी रास्ता मिले।
विज्ञापन
रास्ता नहीं होने की वजह से दोनों इलाके एक-दूसरे के कट गए थे। लंबे समय से चल रही मांग को देखते हुए रेलवे ने सर्वे कराया। इलाहाबाद से टूंडला के बीच दिल्ली -हावड़ा रेल लाइन पर जिन स्थानों को अंडरपास के लिए चिन्हित किया गया, उसमें फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग संख्या 27 भी शामिल है।
विज्ञापन
मंडल स्तर से रेल निर्माण विभाग कानपुर को सर्वे क र इस्टीमेट के साथ प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार अगले माह ही निर्माण विभाग के अधिकारी क्रासिंग पर अंडर पास की मैपिंग कर निर्माण का इस्टीमेट तैयार करेंगे।
इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि टूंडला- दिल्ली ट्रैक पर कई अंडरपास को मंजूरी मिली है। इसमें इटावा स्थित फर्रुखाबाद रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 27 भी शामिल हैं। यहां अंडर पास बनाया जाएगा।