फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmers are woriied due to neelcow

Etawah News: नीलगायों का आतंक, किसान परेशान

Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
farmers are woriied due to neelcow
इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के कई गांवों में नील गाय के आतंक से किसान परेशान हैं। नीलगायों का झुंड उनकी आलू और गेहूं की फसलों को बर्बाद कर रहा है। किसान रात में पहरा भी दे रहे हैं लेकिन इससे राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

जसवंतनगर के ग्राम परसौआ, नगला नरिया, निलोई, आलमपुर, खुशालपुरा, महलई, नगला इंछा, छिमारा, उतरई, भैसान सहित कई गांवों में खेतों में नीलगाय विचरण करती दिख जाती हैं। किसान मनोज, दीपक कुमार, शंकर, मुकेश कुमार, रंजीत, प्रदीप, हरिशंकर, कृपा राम, उदल सिंह ने बताया कि 100 से ज्यादा नीलगाय उनकी मेहनत को रौंद रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम परसौआ के चंद्रवीर ने बताया कि खेतों में लगी आलू की फसल को नीलगाय के झुंड ने बर्बाद कर दिया। उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेती से ही उनके परिवार का पालन पोषण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम परसौआ के रामबरन सिंह ने बताया कि 24 घंटे खेतों की रखवाली संभव नहीं है। नीलगाय भगाने के लिए खेतों में पुतला खड़ा किया है। साथ ही पटाखे भी फोड़ रहे हैं, लेकिन इससे फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed