फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers allege construction of road on private land

Etawah News: किसानों ने निजी जमीन पर सड़क बनवाने का लगाया आरोप

Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers allege construction of road on private land
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव में किसानों की निजी भूमि पर सड़क निर्माण के लिए नापजोख होने से किसान भड़क गए। पीड़ित किसानों ने एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी सुरेश, प्रेमश्री, राममोहन, कृष्ण कुमार, रामलाल समेत अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ दबंग उनकी निजी जमीन पर सड़क डालने का दबाव बना रहे हैं। किसानों का कहना है कि संबंधित भूमि उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है। इसके बावजूद बिना सूचना दिए लेखपाल नापजोख कर रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का यह भी आरोप है कि वर्ष 2024 में भी नापजोख की गई थी जिसमें उनकी जमीन कम निकली थी और नक्शे में रास्ता दर्ज न होने के कारण उस समय मामला आगे नहीं बढ़ सका था। इसके बावजूद अब दोबारा मनमाने तरीके से नापजोख कर सड़क निकालने की कोशिश की जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें डरा धमकाकर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed