फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   farmer,etawah news,historysheeter,shot,sleeping

छत में सो रहे किसान को हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली

Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
farmer,etawah news,historysheeter,shot,sleeping
गोली लगने से घायल कल्लू तिवारी - फोटो : ETAWAH
लवेदी। क्षेत्र के नवादा खुर्दकला गांव स्थित मकान की छत पर सो रहे किसान को सोमवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई के साथ मिलकर गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली पेट में लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान ने मामले की जानकारी फोन पर बेटे व पुलिस को दी। आधा घंटा देर से पहुंची पुलिस किसान को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां से परिजन उसे कानपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए।
नवादा खुर्दकला गांव निवासी ब्रहमेंद्र उर्फ कल्लू तिवारी (52) किसान हैं। उनका परिवार कानपुर में रहता है। वह 11 जून को कानपुर से गांव आए थे। सोमवार की रात वह मकान की छत पर लेटे थे।
विज्ञापन

इस दौरान टीनशेड से चढ़कर पड़ोस मेें रहने वाला हिस्ट्रीशीटर अपने भाई के साथ उनकी छत पर आ गया। उसने किसान के पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो दोनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू ने घायल अवस्था में फोन करके बेटे कमलदीप व पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस कल्लू को जिला अस्पताल लेकर गई। इधर घटना की सूचना पर कमलदीप जिला अस्पताल पहुंचा और घायल पिता को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गया।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को घायल किसान अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला था, उसके पेट से खून बह रहा था। पुलिस को मौके से छर्रे भी मिले हैं। घायल ने अपने दरवाजे पर ताला भी लगाया। दरवाजे पर भी खून के निशान मिले हैं। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
कमलदीप के मुताबिक किसी से नहीं रंजिश
किसान के बेटे कमलदीप ने बताया कि किसी से कोई रंजिश नहीं है। इसके बावजूद हिस्ट्रीशीटर व उसके भाई ने पिता को गोली मारकर घायल कर दिया। ऑपरेशन के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई का पता चल सकेगी।

वहीं, घटनास्थल के बगल वाले मकान में रहने वाले चचेरे भाई अरविंद की पत्नी सुधा ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह बेहोश हो गई थीं। इधर, ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि करीब 20 साल पहले गांव का एक युवक लापता हो गया था, इसमें घायल किसान कल्लू आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed