फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fan fell on patient in emergency ward, shoulder bone fractured

Etawah News: इमरजेंसी वार्ड में मरीज के ऊपर पंखा गिरा, कंधे की हड्डी टूटी

Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fan fell on patient in emergency ward, shoulder bone fractured
फोटो संख्या 29 घायल मरीज पंकज किशोर का हाल जानते सीएमएस एमएम आर्या। संवाद
विज्ञापन

क्रासर
सीएमएस ने जांच के लिए टीम बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज के ऊपर पंखा टूटकर गिर गया। जिससे मरीज के कंधे की हड्डी टूट गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीएमएस ने लापरवाही बरतने पर जांच के लिए एक टीम गठित की है।

शहर के आजाद नगर निवासी पंकज किशोर 35 एनीमिया का इलाज कराने के लिए रविवार को जिला अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर ने खून की कमी होने पर उसे इरजेंसी के पुरुष वार्ड में बेड नंबर दो पर भर्ती कर दिया था। सोमवार दोपहर जब खून चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। तभी पंकज के ऊपर छत का पंखा गिर गया। आनन-फानन में इमरजेंसी में हड़कंप मच गया और डॉक्टर और स्टाफ मौके पर पहुंचा घायल पंकज का एक्सरा कराया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक ने बताया कि युवक की कंधे की हड्डी टूट गई है। वहीं पीड़ित की पत्नी वर्षा दुबे ने बताया कि वह पंकज के पास ही बेड पर बैठी थीं पंखा गिरने के दौरान और भी लोग चपेट में आ सकते थे। जानकारी पर पहुंचे सीएमएस डॉक्टर एमएम आर्या ने मरीज का हाल जाना और सीएमएस ने बताया कि टीम गठित करके जांच की कराकर लापरवाही बरतने वाले दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed