फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   factionalism in SP workers conference

कार्यकर्ता सम्मेलन में सामने आई गुटबाजी

Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
factionalism in SP workers conference

लखना रोड स्थित बारात घर पर आयोजित किए गए सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने तो पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया पर सांसद निधि बेचने का आरोप लगा कर उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


विधायक ने भी लगे हाथ पूर्व सांसद पर चुनाव हरवाने के  लिए प्रयास करने का आरोप लगाकर माहौल गर्म कर दिया। सम्मेलन में सपाइयों के बीच आस्तीनें खिंचती इससे पहले वरिष्ठ नेताओं ने किसी प्रकार काबू पाया। महेवा ब्लाक  के कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकांश सेक्टर प्रभारी नदारद रहे।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने जिला सचिव संजय पाल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की घोषणा कर दी। जिला सचिव नुरूद्दीन सिद्दीकी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। श्री पाल को पूर्व सांसद का समर्थक माना जाता है। बताते हैं कि पूर्व सांसद ने श्री पाल की बर्खास्तगी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा के सपा नेता लईक खां के पुत्र अमजद खां जब पूर्व सांसद का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करने के लिए आगे बढ़े तो पूर्व सांसद ने यह कहकर स्वागत कराने से इन्कार कर दिया कि  अमजद चुनाव में बसपा का साथ निभातेे हैं और मंच पर स्वागत करते हैं, यह नहीं चलेगा।

पूर्व सांसद ने जब अपने भाषणों में बसपा का साथ देने की बात दोहराई तो पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान के भाई लइक खां ने आपा खो दिया और पूर्व सांसद पर सांसद निधि बेचने का आरोप लगाकर सन्नाटा खींच दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जुबानी जंग छिड़ गई।

भरथना की विधायक सुखदेवी वर्मा ने भी पूर्व सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद पर हरवाने का आरोप लगाया। वह यहीं पर नहीं रुकीं, बोली कि पूर्व सांसद ने बीडीसी के पद उनकी पुत्रवधू को हराने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

महिला विधायक तथा पूर्व सांसद के बीच काफी देर तक जुबानी जंग छिड़ी रही और वरिष्ठ नेता मूक दर्शक बने देखते रहे। जब लगा कि  माहौल बिगड़ने वाला है तब जाकर सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. असीम यादव ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।


कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आग्रह किया, लेकिन उनकी अपील भी कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं छोड़ पाई।

सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महसचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, जनमेद सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव, विधान सभा प्रभारी डा. जयसिंह चौहान, नवनीत पाल, रविंद्र दुबे, पप्पन जी, शान चौधरी, दिलीप सविता आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन हमीद पहलवान ने की। संचालन जिला सचिव नुरूद्दीन सिद्दीकी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed