फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Eye flu patients increased sales of spectacles

Etawah News: आई फ्लू के मरीज बढ़ने से बढ़ी चश्मे की बिक्री

Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eye flu patients increased sales of spectacles
फोटो संख्या 01: सड़क के किनारे लगी दुकान से चश्मे पसंद करते युवा। संवाद
विज्ञापन


फोटो संख्या 02::::दुकान पर चश्मा पसंद करतीं महिलाएं। संवाद


आई फ्लू के मरीज बढ़ने से बढ़ी चश्मे की बिक्री
क्रासर
बचाव के लिए हर उम्र के लोग लगा रहे चश्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/निवाड़ीकला। बारिश के बाद जिले में आई फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। जनपद के सीएचसी हो या जिला अस्पताल यहां पहुंचने वाले अधिकतर मरीज आंखों की बीमारी से ग्रसित हैं। आई फ्लू बढ़ने से एक ओर जहां आई ड्रॉप की खपत बढ़ी है। दूसरी ओर चश्मा की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग आंखों के बचाव के लिए तरजीह दे रहे हैं, जिससे चश्मा बेचने वालों का कारोबार भी बढ़ गया है।

दुकानदार बल्दु बताते हैं कि चश्मा की बिक्री अचानक से बढ़ गई है। इसकी वजह माल कम मिलने से कीमतों में भी इजाफा होना है। हालांकि गांव देहात में ज्यादा महंगे चश्मे नहीं बिक पाते हैं, लेकिन 80 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के चश्मे उनके पास उपलब्ध हैं। दुकानदार प्रदीप कुमार का कहना है आई फ्लू की वजह से चश्मा की बिक्री बढ़ी है। हालांकि गांवों में महंगे चश्मों की अपेक्षा सस्ते चश्मे खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed