{"_id":"5e29e7ec8ebc3e4aff740a4e","slug":"etawah-water-crises-etawha-news-knp540288550","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। महेवा में पेयजल के लिए ब्लॉक परिसर में बनी पानी की टंकी से आई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। पशु अस्पताल के सामने नीलकंठ कम्प्यूटर सेंटर के निकट पानी का पाइप फट जाने से दो दिन से जलापूर्ति ठप है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे पाइप डालने के कारण वाहन निकलने से यह पाइप क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पाइप लीक होने के कारण जहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है तो दूसरी ओर ग्रामीणों को पानी न मिलने से परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक गेट से तो करीब एक माह से पाइप फटा हुआ चल रहा है। जिससे लगातार पानी बर्बाद हो रहा है। पानी की आपूर्ति को लेकर गांव के ही राणा प्रताप सिंह चौहान ,मनोज सिंह ,अवनींद्र दुबे ,कल्लू तिवारी आदि इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है। इस संबध में प्रधान प्रतिनिधि संजय पाल ने बताया कि जल निगम के द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप को जलनिगम ठीक कराएगा। जलनिगम के जेई अमित दुबे का कहना है कि पानी की टंकी ग्राम पंचायत सचिव को हैंडओवर कर दी गई है। इससे जलनिगम को कोई लेना देना नहीं है।